मुख्य खबरे

बड़वानी: जल गंगा अभियान में 55 स्थानों पर सामूहिक बोरी बंधान,    जनभागीदारी से जल संचय, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

जल संरक्षण के लिए जिलेभर में सामूहिक श्रमदान अभियान, लोनसरा खुर्द में कलेक्टर और सीईओ ने ग्रामीणों के साथ किया कार्य

जनोदय पंच | बड़वानी; बड़वानी में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत 55 स्थानों पर जनभागीदारी से बोरी बंधान किया गया। कलेक्टर जयति सिंह और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने लोनसरा खुर्द में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

बड़वानी में 12 अप्रैल 2026 को “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत जनभागीदारी अभियान चलाया गया। कलेक्टर जयति सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 55 स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य संपन्न किया।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक साथ बोरी बंधान किया गया। बड़वानी जनपद के लोनसरा खुर्द, निवाली जनपद के भूरापानी, पानसेमल जनपद के दोंदवाड़ा, पाटी जनपद के सेमली, रोसर, लिंबी तथा राजपुर जनपद के सिनगुन, भामी, मंदिल, बालसमुंद, पानवा, बुदरा, खड़की, नरावला, रणगांव रोड, सालखेड़ा, भोरवाड़ा, रुई, खजूरी सहित सेंधवा जनपद के अंजनगांव में कार्य किया गया।

ग्राम पंचायत लोनसरा खुर्द में कलेक्टर जयति सिंह और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ सातमात्रा नाले पर श्रृंखलाबद्ध चार बोरी बंधान तैयार किए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

जनभागीदारी और लाभ

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बहते पानी को रोकने के लिए अस्थायी अवरोध के रूप में बोरी बंधान बनाए। इससे भू-जल स्तर में सुधार और पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने की दिशा में प्रयास किया गया। इस दौरान सचिव राजेश गोले, सहायक सचिव सेलेन गोयल, कालुराम लछेटा, शंकर चौधरी, शंकर परमार, भगवान लछेटा, भगवान सनपडा, राजेश वास्कले सरपंच, लक्ष्मण कोटवाल, मांगीलाल काग, मोहन परमार उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!