मुख्य खबरेराजनीतिराष्ट्रीय
सीबीआई मामले में बरी होने के बाद केजरीवाल कनॉट प्लेस जाएंगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल आज दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। एक दिन पहले दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल, सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे राजनीतिक साजिश बताया।
यह मामला 2021-22 की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप लाइसेंस वितरण और मार्जिन तय करने में गड़बड़ी के रहे हैं। सीबीआई चार्जशीट के आधार पर दर्ज ईडी केस में भी सुनवाई जारी है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां भी राहत मिल सकती है।



