पानसेमल; बिरसा मुंडा टीम की ऐतिहासिक जीत पर विधायक बरडे ने दिया 51 हजार का पुरस्कार
इंदौर में आयोजित श्री बिरसा मुंडा क्रिकेट प्रतियोगिता में पानसेमल विधानसभा की टीम ने 32 विधानसभाओं की टीमों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता।

पानसेमल। रमन बोरखड़े। इंदौर में आयोजित श्री बिरसा मुंडा क्रिकेट प्रतियोगिता में पानसेमल विधानसभा की बिरसा मुंडा टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विधायक श्री श्याम बरडे ने टीम को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 4 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
बता दे कि इंदौर में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशिकांत खरे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 32 विधानसभाओं की टीमों ने भाग लिया था। पानसेमल की बिरसा मुंडा टीम ने सभी ग्रुप मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में भी विजय दर्ज की। फाइनल मुकाबले में टीम ने झाबुआ को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर रोमांचक जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया।
विधायक ने किया सम्मान
इस ऐतिहासिक जीत पर विधायक श्री श्याम बरडे ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं लगातार 4 छक्के लगाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 4 हजार रुपये की नगद राशि देकर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। विधायक श्री बरडे स्वयं इंदौर पहुंचे और आमजन के साथ जमीन पर बैठकर पूरा मैच देखा।

विजय जुलूस और समापन समारोह में सम्मान
टीम की जीत के बाद कार्यकर्ताओं, नागरिकों और खिलाड़ियों ने विधायक श्री श्याम बरडे को कंधों पर बैठाकर विजय जुलूस के रूप में स्टेडियम में भ्रमण कराया। समापन समारोह में जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. श्री निशिकांत खरे सहित वरिष्ठ नेताओं ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

इनकी रही मौजूदगी, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम में गोविंद जोशी, कन्हैया जैन, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गादरे, चंद्रकांत महाजन, देवीदास साटोटे, प्रकाश जोशी, अजमल राठौड़, संजू सांवले, हितेंद्र हरसोला, उत्तम चौहान, योगेश जैन, राकेश दावरे, सरपंच श्याम राव बसावे, अजय आर्य, फाड़िया भोसले, जनपद सदस्य जगदीश भंडारी सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। विधायक श्याम बरडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पानसेमल विधानसभा एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।



