मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

पानसेमल। नगर परिषद पानसेमल के नवनियुक्त एल्डरमैन का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

जनोदय पंच। पानसेमल। विधायक जन सेवा कार्यालय पर सोमवार को विधायक श्री श्याम बरडे के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद पानसेमल में वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के एल्डरमैन नियुक्त होने पर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डरमैन वरिष्ठ नेता श्री गोविंद जोशी, श्री देवीदास साटोटे, श्री शैलेंद्र (मन्ना जी) शुक्ला तथा श्रीमती योगिता मुकेश सावले का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। समारोह के दौरान क्षेत्र एवं नगर के वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विधायक श्री श्याम बरडे ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता रहे हैं। निश्चित ही आपकी नियुक्ति से परिषद को नई ऊर्जा और शक्ति मिलेगी। आपके अनुभव, सेवा भाव और पार्टी के प्रति निष्ठा से नगर के विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रतिनिधि पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, मनोहर पटेल, लोकेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, राजेंद्र शितोले, कन्हैया जैन, देवराज दादा पाटिल, जलगोन मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गदरे, उत्तम चौहान, योगेश जैन, प्रेम सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, नगर पटेल संजू सावले, पार्षद मंगल शामेशाह, विक्की सिरसाट, गोलू ठाकुर, प्रकाश सावले, मुकेश सावले, विजय भाई, पाबुदान चौहान, अजमल राठौड़ सहित समस्त सरपंच, जनपद प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!