मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

मानसरोवर सभागृह में नवगठित समितियों की बैठक, पानसेमल विधायक बरडे हुए शामिल

पानसेमल। पानसेमल विधायक श्री श्याम बरडे ने मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागृह में आयोजित वर्ष 2026-27 की नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक में सहभागिता की। बैठक में जनहित, विकास एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए कई सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए गए। विधायक बरडे ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शी एवं प्रभावी निर्णय लेना ही हमारा संकल्प है। बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर, मोहन यादव, जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय सहित समितियों के सभापति एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!