मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानीराजनीति

पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भोपाल में मंत्रियों से की महत्वपूर्ण मुलाकातें

जनोदय पंच। पानसेमल। बुधवार को पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भोपाल में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विधायक ने सबसे पहले कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके बाद विधायक ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र के शेष गांवों को जोड़ने की मांग सहित नल-जल योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह से हुई मुलाकात में विधायक ने पानसेमल के भवन-विहीन और जीर्णशीर्ण विद्यालय भवनों के नए निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया। इन सभी मुलाकातों का उद्देश्य पानसेमल क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति देना रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!