मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। अप्रैल माह के नवीन सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ किया प्रवेश

सेंधवा। नया सत्र ,नई शुरुआत, नया लक्ष्य, नई उमंग एवं नए सपने लेकर अगली कक्षाओं में प्रवेश करे ओर अपने सपनों को नए पंख दे। उक्त विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकंडरी स्कूल अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के नए सत्र प्रवेश उत्सव के दौरान संस्था अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई ने विद्यार्थियों से कहे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा की क्योंकि, बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए घर ओर स्कूल का तालमेल अत्यंत आवश्यक है । सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चॉकलेट द्वारा मुंह मीठा करवाकर प्रवेश दिया गया।
हिंदी माध्यम के प्राचार्य हेमंत खेड़े ने कहा विद्यार्थी नियमित रूप से उपस्थित रहें ओर अपना कार्य समय पर पूर्ण करे।
संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने कहा कि विद्यार्थी अगर अनुशासित होकर अध्ययन करें तो निश्चित ही वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा व जीवन को सफल बना लेगा।
उप प्राचार्य देवेंद्र कानूनगो ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले जिससे कि आपका संपूर्ण विकास हो सके।
इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल , बी एल जैन, दिलीप कानूनगो,उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका ,सह सचिव मनोज कानूनगो तथा प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य व शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!