मुख्य खबरेसेंधवा

वरला: भगोरिया, होली और रमजान को लेकर शांति समिति की अहम बैठक

धीरज बब्बर के निर्देश पर एसडीओपी अजय वाघमारे, नारायण रावल और अजय चौहान की मौजूदगी में बैठक

जनोदय पंच। वरला थाना क्षेत्र के ग्राम धवली, बलवाड़ी और वरला में भगोरिया, होली (रंग पंचमी) एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निर्देशानुसार आयोजित हुई बैठक

वरला। प्रभारी पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी धीरज बब्बर के निर्देशानुसार आगामी भगोरिया, होली (रंग पंचमी) एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।

तीन ग्रामों में संयुक्त बैठक

निर्देशों के पालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सेंधवा अजय वाघमारे, थाना प्रभारी वरला नारायण रावल एवं तहसीलदार वरला अजय चौहान के नेतृत्व में ग्राम धवली, बलवाड़ी और वरला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम रक्षा समिति, भगोरिया समिति, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर चर्चा

बैठक में आगामी भगोरिया मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेले में लगने वाले झूले, ढोल-नगाड़े और अन्य आयोजनों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में समझाइश दी गई।

सहयोग की अपील

पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि पर्वों को आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। उपस्थित सदस्यों ने भी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, थाना प्रभारी वरला नारायण रावल, तहसीलदार वरला अजय चौहान, बीट प्रभारी और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!