मुख्य खबरेधार, झाबुआ, आलीराजपुर
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत

धामनोद। नरेंद्र चौहान। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलघाट में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी कालु उर्फ मोहित पिता मैकानी चौहान (उम्र 22 वर्ष), निवासी शुकनिवास, इंदौर, नर्मदा नदी में नहाने के लिए आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल युवक को बाहर निकालकर निजी वाहन से धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर पंकज धाकड़ द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना धामनोद पुलिस को दे दी गई है, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



