परीक्षा पर चर्चा पर प्रधानमंत्री का संबोधन- समय का सदुपयोग सफलता का महत्वपूर्ण आयाम है

जनोदय पंच। बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी का विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद पंडित ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव को काम करते हुए योग प्राणायाम से मानसिक संतुलन बनाकर समय का प्रबंध कर लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा देना चाहिए परीक्षा से डरे नहीं अपितु परीक्षा का सामना करें। उसके लिए आवश्यक तैयारी कर स्वयं को स्थापित करें। परीक्षा में तनाव प्रबंधन करें। इसमें ध्यान प्राणायाम का उपयोग करें। प्रसारण के पश्चात प्राचार्य ने कहा कि प्रतिवर्ष परीक्षा के तनाव के कारण विद्यार्थी परीक्षा वंचित हो जाते हैं अत्यधिक मानसिक तनाव से प्रतिभा का क्षरण भी होता है। इस.अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी.एस.मुजाल्दा ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को प्रसन्नता के साथ दे। यह जीवन में आपको आगे बढ़ने का अवसर देती है न की जीवन को समाप्त करने का। कार्यक्रम का संयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से किया गया। प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री के द्वारा जो मार्गदर्शन दिया जाता है। उसे निश्चित ही उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आता है और वह परीक्षा को बिना तनाव के देने में सक्षम हो जाते हैं।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में महाविद्यालय में अध्यापक डॉ. दिनेश पाटीदार डॉ. माणक सोलंकी, डॉ.रेवाराम मंडलोई डॉ. गीतांजलि डॉ.प्रिया सहित सभी प्राध्यापक साथी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी ने सहभागिता की।




