मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा पर मंथन, 4S मॉडल और हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू

डीजीपी कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में 52 वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज कुंभ मॉडल और पूर्व सिंहस्थ अनुभवों पर की विस्तृत चर्चा

  1. सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में पुलिस की विशेष रणनीतिक बैठक आयोजित।

  2. डीजीपी कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में 4S मॉडल पर आधारित तैयारी।

  3. AI, ड्रोन, फेस रिकॉग्निशन और स्मार्ट पार्किंग सिस्टम पर फोकस।

  4. प्रयागराज कुंभ, 2004 और 2016 सिंहस्थ के अनुभवों पर विस्तृत मंथन।

  5. शिप्रा घाटों तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए समन्वय योजना।


जनोदय पंच। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग ने रणनीतिक कदम तेज कर दिए हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में 4S मॉडल के तहत सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की रूपरेखा तय की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व अनुभवों और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की।


डीजीपी की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक

उज्जैन के एक निजी होटल में डीजीपी कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिंहस्थ 2028 के दौरान रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर विस्तृत मंथन किया गया।

सेमिनार का उद्घाटन DG EOW उपेंद्र जैन ने किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।


4S मॉडल और हाईटेक तकनीक पर जोर

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, “एक रिपोर्ट सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। जल्द ही पीटीएस और उज्जैन पुलिस फोर्स की ट्रेनिंग शुरू होगी। हम AI का उपयोग, गूगल ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्रोन, फेस रिकॉग्निशन, पार्किंग L1, L2, L3 स्तर की स्मार्ट पार्किंग जैसे मूल विषयों पर लगातार चर्चा और नवाचार कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया, “अनुभव, संवेदनशीलता, समन्वय और भविष्य की रणनीति तैयार करना 4S मॉडल है, जिसमें sharing of experience, sensitization with the development, synergy in the team, strategy for the future शामिल है। सिंहस्थ के दौरान चुनौतियां, तैयारियां, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, बल और सामग्री प्रबंधन (लॉजिस्टिक्स) को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंथन किया गया है।”


शिप्रा घाटों तक सुगम पहुंच की तैयारी

एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, “शिप्रा के घाटों तक श्रद्धालुओं का आसानी से आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उज्जैन के आसपास के जिलों से समन्वय बनाकर सड़क मार्ग, पार्किंग व अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”


प्रयागराज कुंभ और पूर्व सिंहस्थ अनुभवों पर चर्चा

बैठक में प्रयागराज कुंभ के अनुभवों पर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी, आईजी, डीआईजी और विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित कुल 52 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी ने प्रयागराज कुंभ मॉडल को सिंहस्थ 2028 के संदर्भ में समझा।

बैठक में 2004 और 2016 के सिंहस्थ की चुनौतियों और व्यवस्थाओं पर पैनल डिस्कशन आयोजित हुए। आईजी राकेश गुप्ता, सेवानिवृत्त आईजी मनोहर वर्मा, सिवनी एसपी सुनील मेहता और इंदौर के एडिशनल सीपी राजेश सिंह ने अपने सुझाव रखे।

इस दौरान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई की डीन प्रो. मधुश्री शेखर ने सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता पर प्रेजेंटेशन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!