खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। बड़वाह पुलिस की अवैध शराब पर लगातार चल रही कार्यवाही… अवैध कच्ची शराब के निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर लहान व अवैध कच्ची शराब बनाने के संसाधनों को किया नष्ट…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तात्पर्य में बुधवार को बड़वाह पुलिस ने 10 अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट की गईं। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए हैं।

बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड ने बताया कि थाना बड़वाह पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम रावत पलासिया, मठ पलासिया व टिटवा पलासिया के जंगलों में नाले किनारे भारी संख्या में अवैध शराब की भट्टियां संचालित होकर अवैध शराब बनाने में उपयोगी लहान का संग्रहण किया हुआ है ।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तड़के सुबह पुलिस टीम लेकर ग्राम रावत पलासिया, मठ पलासिया व टिटवा पलासिया के जंगलों में नाले किनारे दबिश दी गई। जिसमें पुलिस टीम को अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्टियाँ संचालित मिली।

पुलिस टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 30 ड्रमों में छः हजार लीटर लहान कीमती लगभग छः लाख रुपए का मिला जिसे टीम के द्वारा नष्ट किया गया। मौके पर अवैध शराब बनाने के संसाधनों को भी किया नष्ट किया गया हैं।

इस कार्यवाही में शिवप्रसाद वर्मा, कमल कुशवाह, अजेश जायसवाल, कालुराम बदनावरे, राजा सिंह किराडिया, नितिन, रवि यादव, सूर्या, विजय सिसोदिया, रोहित कुशवाह, वर्षा सोलंकी, नर्मदा यादव व थाना बड़वाह के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!