धर्म-ज्योतिष, समाजखरगोन-बड़वानीमालवा-निमाड़

खरगोन: संघ शताब्दी वर्ष पर 76 स्थानों पर पथ संचलन, 5 हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल 5 अक्टूबर को शहर में होगा मुख्य आयोजन

विजयादशमी पर पूरे जिले में गूंजेगी कदमताल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर खरगोन जिले में 76 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाएंगे। विजयादशमी पर आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन का मुख्य संचलन 5 अक्टूबर को शहर में होगा, जिसमें 5 हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे।


शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन की तैयारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर इस साल को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विजयादशमी पर जिलेभर में पथ संचलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल होंगे।

5 अक्टूबर को मुख्य आयोजन, 76 स्थानों पर संचलन

संघ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले के 76 स्थानों पर पथ संचलन होंगे। मुख्य आयोजन 5 अक्टूबर को शहर में होगा, जहां 5 हजार से अधिक स्वयंसेवक कदमताल करते नजर आएंगे।

400 स्वयंसेवक जुटे संपर्क अभियान में

आयोजन की तैयारी के लिए 20 बस्तियों के करीब 400 स्वयंसेवक संपर्क अभियान चला रहे हैं। मुख्य संचलन के लिए स्वयंसेवकों का एकत्रिकरण उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में होगा। इसमें ध्वज वाहिनी, घोष वाहिनी और पूर्ण गणवेश में दंड धारण किए स्वयंसेवक शामिल रहेंगे।

संघ की स्थापना और शताब्दी वर्ष के विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्वभाव जागरण जैसे पांच बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं। खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें और युवा सम्मेलन भी होंगे, जिनमें संघ की 100 वर्षों की यात्रा और कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!