सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा: विवाह अवसर पर अंगदान-रक्तदान जागरूकता, शिविर में हुआ 10 यूनिट रक्तदान
सेंधवा के वाडीले परिवार में शादी के शुभ अवसर पर मानव सेवा समिति के माध्यम से 6 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया, वहीं सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति ने रक्तदान शिविर लगाकर 10 यूनिट रक्त संग्रह किया।

सेंधवा। अंगदान और रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान के तहत सेंधवा शहर के वाडीले परिवार में शादी के शुभ अवसर पर दूल्हा विशाल, दुल्हन नम्रता, भाई राहुल, पत्नी पायल, पिता सुरेश, माता सोनी बाई ने समाज के सामने शादी से पूर्व मानव सेवा समिति सेंधवा के माध्यम से अंगदान करने का संकल्प पत्र भरने का निर्णय लिया।
नीलेश जैन के अभियान से मिली प्रेरणा
कुछ दिन पूर्व सेंधवा निवासी मानवसेवा समिति के प्रमुख नीलेश जैन ने अपने भांजे दीपक के विवाह आयोजन में नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान की जनजागृति के लिए अभियान चलाया था। इसी से प्रेरणा लेकर सार्थक ग्रुप के विशाल वाडीले ने अपनी पत्नी सहित परिवार के 6 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। वाडीले परिवार ने संकल्प लेकर समाज में एक नई परंपरा की शुरुआत की।
रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान
इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 10 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर नीलेश जैन, महेंद्र परिहार, अशोक राठौड़, श्याम पाटिल, गोविंद अग्रवाल, जयसिंह और करुणा हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की टीम मौजूद थी।



