सेंधवा में अजजा आयोग अध्यक्ष आर्य का 67वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, रक्तदान शिविर और स्वागत कार्यक्रम के साथ मना जन्मदिन
रक्तदान शिविर का आयोजन, समर्थकों और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जनोदय पंच।सेंधवा में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य का 67वां जन्मदिन सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे तथा शुभकामनाएं दीं। पंचायत सचिव संगठन ने भी आर्य का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन पर आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम
सेंधवा में अंतरसिंह आर्य के 67वें जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार को सादगी और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में जानकारी प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान
अग्रवाल ने बताया कि जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया। रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है।

ढोल-मांदल के साथ पहुंचकर किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता ढोल-मांदल के साथ अंतरसिंह आर्य के निवास पर पहुंचे और उनका स्वागत किया। उपस्थित युवाओं और समर्थकों ने कहा कि अंतरसिंह आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा, सामाजिक उत्थान और विकास से जुड़े कई कार्य हुए हैं।

समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, केक काटकर मनाया जन्मदिन
इस अवसर पर समर्थकों ने अंतरसिंह आर्य के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा क्षेत्र और समाज के विकास के लिए उनके निरंतर नेतृत्व की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। अंतरसिंह आर्य ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी और नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव भी मौजूद रहे।



