सेंधवामुख्य खबरे

नेहरू स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

जनोदय पंच। सेंधवा। कुछ अच्छा करे आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य कहीं न कहीं प्रभाव छोड़ते है परिवार,समाज एवं देश पर। जब भी मौका मिले अच्छे कार्य करने का उस अवसर को हाथ से जाने न दे। हर व्यक्ति बॉर्डर पर अपनी सेवा नहीं दे सकता तो अपने परिवार, समाज और देश के अंदर रहकर भी कार्य कर देश का गौरव बड़ा सकता है। उक्त विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकंडरी स्कूल व स्वामी विवेकानन्द शिक्षा महाविद्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस महोत्सव के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू स्कूल के पूर्व छात्र-डॉ. डॉक्टर महेश बाविस्कर ने कहे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नेहरू स्कूल के पूर्व डॉक्टर किन्शुक लालका ने विद्यार्थियों से कहा कि इस विद्यालय में होने वाली बाल सभाओं ने ही हमारे मन के डर को दूर कर हमें मंच पर बोलने की प्रेरणा प्रदान की l साथ ही उन्होंने कहा ज्ञान प्राप्त करने के लिए, मोबाइल की बजाय पुस्तकालय का उपयोग करे।


संस्था अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई एवं अतिथियों द्वारा झण्डावंदन किया गया। रविंद्रसिंह मंडलोई ने अपने स्वागत उदबोधन में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 1950 में इसी दिन हमने संविधान अपनाया और लोकतंत्र की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हमें हमारी आजादी एवं लोकतंत्र की रक्षा करना है साथ ही अपने देश को समृद्ध, सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। देश भक्ति सिर्फ जश्न मनाने में नहीं बल्कि देश के लिए कुछ करने में है क्योंकि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने दायित्वों को समझना और उन्हें पूरा करना महत्वपूर्ण है, यही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिसमें देशभक्ति गीतों पर नृत्य, आत्मरक्षा प्रदर्शन, डंबल्स पीटी आदि विशेष रहा।
कार्यक्रम में डॉक्टर महेश बाविस्कर ने 11000 रुपए की सहयोग राशि शिक्षा प्रसारक समिति के स्टूडेंट वेलफेयर अकाउंट में देने की सहमति प्रदान की ।


कार्यक्रम का संचालन अलवीरा शाह ओर फरहान शेख द्वारा किया गया । आभार संस्था प्राचार्य हेमंत खेड़े द्वारा माना गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन, दिलीप कानूनगो,उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका , सह सचिव मनोज कानूनगो,शरद पालीवाल, प्रहलाद यादव, शरद कानूनगो,विष्णुप्रसाद सिंव्हल , गोपी किशन अग्रवाल, मोहन शरण खंडेलवाल, सुबोध सोनी, तेजस शाह,गिरवर दयाल शर्मा, के.सी पालीवाल, डॉ भारती भट्ट,राहुल मंडलोई, देवेन्द्र कानूनगो तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!