सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा के ग्राम चिथराई मेलादले में आस्था का अनोखा आयोजन, अंगारों पर चले श्रद्धालु, विधायक मोंटू सोलंकी और जिला पंचायत सदस्य राजकला सोलंकी भी हुई शामिल

ग्राम चिथराई मेलादले में आदिवासी समाज का पारंपरिक आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धधकते अंगारों पर चलकर जताई आस्था

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिथराई मेलादलेमें आदिवासी समाज द्वारा आस्था और परंपरा से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी और जिला पंचायत सदस्य राजकला मोंटू सोलंकी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और ग्रामीणों के साथ आयोजन का हिस्सा बने।

ग्राम चिथराई मेवादले में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धधकते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी आस्था और विश्वास प्रकट किया। ढोल-मांदल की गूंजती थाप और जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया। ग्रामीणों की मान्यता है कि जब उनकी मनोकामना पूर्ण होती है तो वे आभार प्रकट करने के लिए इस परंपरा के तहत जलते अंगारों पर चलकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। श्रद्धालु एक-एक कर अंगारों पर चलते हुए दिखाई दिए।

जनप्रतिनिधियों ने भी लिया आयोजन में हिस्सा

इस अवसर पर सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने ग्रामीणों के साथ ढोल-मांदल की थाप पर नृत्य किया और स्वयं ढोल बजाकर कार्यक्रम के उत्साह को बढ़ाया। जिला पंचायत सदस्य राजकला मोंटू सोलंकी भी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और समाजजनों के साथ आयोजन में सहभागी बनीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी टीम के साथ मेले में लगे झूले में बैठकर भी आनंद लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!