सेंधवा

ओंकारेश्वर में 15 मार्च को होगा अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन

जनोदय पंच। सेंधवा। अग्रसेन सोशल ग्रुप, इंदौर एवं अग्रसेन सोशल ग्रुप, बड़वाह के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च को ओंकारेश्वर में किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर बड़वाह अग्रवाल समाज का प्रतिनिधि मंडल सेंधवा पहुंचा और स्थानीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च को अग्रसेन सोशल ग्रुप के तत्वाधान में ओंकारेश्वर में एक दिवसीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से अग्रवाल एवं वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां एवं उनके परिजन सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक सुसंगठित एवं सकारात्मक मंच प्रदान करना है, जिससे योग्य रिश्तों का चयन सरलता से हो सके और सामाजिक एकता को भी बल मिले।
सम्मेलन के संबंध में जानकारी देने हेतु बड़वाह से अग्रवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नारायण गोयल, सह-कोषाध्यक्ष महेश गोयल एवं सह-सचिव अशोक अग्रवाल सेंधवा पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल, कैलाश एरन, गिरधारी गोयल, राकेश एरन, राहुल गर्ग, सौरभ तायल, सुनील अग्रवाल, अशोक गोयल एवं राजेंद्र नरेडी से भेंट कर आयोजन की रूपरेखा साझा की तथा प्रविष्टि फार्म वितरित किए।

समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल एवं कैलाश एरन ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि सेंधवा से अधिक से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्टियां भेजी जाएंगी तथा समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बच्चों का पंजीयन कराएं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाएं। प्रतिनिधि मंडल की इस मुलाकात को समाजजनों ने सकारात्मक पहल बताते हुए सम्मेलन की सफलता की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!