सेंधवामुख्य खबरे

धवली में बिरसा मुंडा चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विजेता को 1 लाख रुपए का इनाम

युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच, सेंधवा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

सेंधवा (जनोदय पंच): ग्राम धवली में भगवान बिरसा मुंडा चैंपियन ट्रॉफी 2026 (सीजन-2) के तहत रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 1 लाख रुपए तथा उपविजेता टीम के लिए 51 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार भाजपा मंडल अध्यक्ष कीरता वडवी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलाद पटेल एवं ग्राम सरपंच दिलीप तरोले सहित जाहरैया दादा की ओर से प्रदान किया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य द्वारा दिया जाएगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता विकास आर्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, जिससे वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। ग्राम सरपंच दिलीप तरोले की ओर से ‘मैन ऑफ द मैच’ को स्कूटी प्रदान की जाएगी, जो प्रतियोगिता का आकर्षण बना हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा नेता विकास आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कीरता वडवी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलाद पटेल, सरपंच दिलीप तरोले, थानसिंग वड़वी, गणेश राठौड़, हीरालाल जाधव, दिग्विजय राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन कानडे, चेतन ठाकुर, उदय राठौड़, गोपाल चौहान, राकेश वड़वी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

चार टीमों के बीच कुल छह मुकाबले

गुरुवार रात आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए। इन मैचों में नील मोबाइल धवली, मातृ पितृ छाया धवली, जेपी ट्रेडर्स धवली और यहां मोगी कृषि केंद्र धवली की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबलों के परिणामस्वरूप तीन टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, जबकि यहां मोगी कृषि केंद्र धवली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!