सेंधवा

सेंधवा की 34 पंचायतों में 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा ‘कलस्टर अनुश्रवण शिविर’

सेंधवा ; कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं संकल्प से समाधान अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 20 फरवरी 2026 सेंधवा जनपद पंचायत की 34 पंचायत में क्लस्टर अनुशान शिविर CFT का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत प्रथम चरण में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं / शिकायतों को ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध पंजी में दर्ज कर मौके पर निराकृत होने वाली शिकायतों को तत्काल निराकृत किया जाएगा तथा शेष समस्याओं को निर्धारित समय सीमा।मैं निराकृत करने का प्रयास किए जाएंगे। इसके पश्चात् शिविर के दूसरे चरण में ग्राम बापदड़ के हाई स्कूल परिसर में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रथम चरण में किए गए कार्यों को मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया जाएगा।

विद्यादान अभियान अन्तर्गत संबंधित जिला अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक / माध्यमिक शाला किसी भी कक्षा का 01 सत्र पढ़ाना सुनिश्चित करेंगे। पढ़ाने हेतु विषय संबंधित अधिकारी स्वेच्छा से चयनित कर सकेंगे

​इन 34 ग्राम पंचायतें में आयोजित किया जाएगा शिविर

​मडगांव, नक्टीरानी, बनिहार, थिगली, जामपाटी, पलासपानी, बाबदड़, बडतरिया, नांदिया, घुड़चाल, झिरीजामली, कुमठाना, किरचाली, रामकोला, धावड़ी, बलखड़, धावड़ा, आमझिरी, पांजरिया, चाचरिया, सुरानी, कोटकिराड़ी, कड़वाझिरा, सिरवेल, खापरखेड़ा, शिवन्या, केलपानी, झण्डीखोदरी, खुरमाबाद, रामगढ़ी, जुलवानिया, कामोद, भामपुरा, एवं किड़ीअम्बा।

इन मुख्य बिंदुओं पर

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड ,आंगनवाडी से संबंधित सेवायें एवं संचालन की नियमितता ,सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त सेवाओं ,ई-केवायसी ,राजस्व सेवाओं जैसे अविवादित नामांतरण बटवारा सीमांकन ,भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण खसरा, नक्शा नकल आदि का प्राप्ति,माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा से संबंधित विषय युनिफार्म छात्रवृत्ति, पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन,कृषि आदानो खाद-बीज योजनाओं एवं लाभ ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ,स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा ,सामाजिक पेंशन ,ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं
एनआरएलएम अन्तर्गत गठीत समूहों ,उद्योग विभाग की योजनाएँ,विद्युत विभाग की योजनाए ,पशुपालन एवं गौशालाओं के सम्बंध में चर्चा एवं शिकायतो का निराकरण किया जाएगा। साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से मौके पर ही खाता खोला गया एवं DBT तुरंत सक्रिय किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 106 योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी आम नागरिकों को दिया जाएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!