सेंधवामुख्य खबरे

कलेक्टर ने किया विकास कार्यों और दुग्ध संयंत्र का निरीक्षण, साँची प्लांट से स्व सहायता समूह तक परखी जमीनी हकीकत

‘संकल्प से समाधान’ शिविर में पहुंचीं कलेक्टर, वंचित हितग्राहियों को चिन्हित करने के निर्देशए जामली, गोई और मेहतगाँव में निरीक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

जनोदय पंच। सेंधवा। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सेंधवा के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों, शासकीय संस्थानों और दुग्ध उत्पादन इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

साँची दुग्ध संयंत्र का निरीक्षण कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं गुणवत्ता पर जोर
ग्राम जामली पहुँचकर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने साँची दुग्ध संयंत्र का अवलोकन किया। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली के हर पहलू की बारीकी से जांच कर दुध संग्रहण से लेकर कूलिंग प्रोसेस (शीतलन केंद्र) की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।संयंत्र में बन रहे विभिन्न मिल्क प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को देखा और उनकी पैकेजिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भविष्य में संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की ताकि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को जोड़ा जा सके। वर्तमान में जिले में 26050 लीटर दुग्ध का संग्रहण किया जा रहा है साथ ही सेंधवा एवं पानसेमल में नए मिल्क रूट के माध्यम से जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा रहा है।साँची दुग्ध संघ के प्रतिनिधियों कलेक्टर से चर्चा कर बताया कि वर्तमान में प्लांट की प्रोसेस एवं संग्रहण क्षमता 40 हज़ार लीटर है।चर्चा कर संयंत्र परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

जामली स्थित गौशाला का किया भ्रमण

इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने ग्राम जामली स्थित गायत्री धाम का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने श्री कामधेनु कुंज गौशाला एवं परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गौ-शाला में गायों के रखरखाव,चारे की व्यवस्था और परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

एक बगिया माँ के नाम तहत ग्राम गोई में किया कार्यों का अवलोकन

ग्राम गोई में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ष्एक बगिया माँ के नामष् अभियान के तहत विकसित की गई पौध वाटिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रोपित किए गए आम के पौधों की वर्तमान स्थिति को देखा और उनकी सुरक्षा एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मेहतगाँव में किए स्व सहायता समूह के कार्यों का निरीक्षण

जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम मेहतगाँव में कलेक्टर ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रीमती रामकुँवर बाई द्वारा संचालित की जा रही फल की दुकान का अवलोकन किया एवं उनसे चर्चा कर उनके कार्य की सराहना की। श्री मति रामकुंवर बाई ने बताया कि उन्होंने समूह से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया जिसके। माध्यम से वह वर्तमान में 12 से 15 हजार रुपये की प्रतिमाह आय प्राप्त कर रही हैं।

संकल्प से समाधान अभियान का किया निरीक्षण

भ्रमण के अगले चरण में कलेक्टर ग्राम धावड़ी पहुँचकर संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित क्लस्टर अनुश्रवण शिविर का अवलोकन किया एवं शिविर के माध्यम से नागरिकों को प्रदाय की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ का अवलोकन कत संबंधित नोडल अधिकारी एवं टीम को ऐसे लोग जो किसी भी शासकीय लाभ के पात्र हैं पर वंचित रह गये है उन्हें चिन्हांकित कर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!