सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में मातृशक्ति महिला मंडल का धुलेंडी उत्सव धूमधाम से संपन्न

फूलों की होली और भजनों से सजा भक्तिमय आयोजन, महिलाओं ने जमकर किया उत्सव

सेंधवा, जनोदय पंच। मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा शहर में धुलेंडी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। फूलों की होली, सुमधुर भजनों की प्रस्तुति और महिलाओं के उत्साह ने कार्यक्रम में साक्षात गोकुल-वृंदावन का दृश्य जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यों का गुलाल एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और भगवान को गुलाल अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया।

महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। मंडल की गायिका हिताक्षी गुरुव ने होली खेल रहे बांके बिहारी और आज बिरज में होली रे रसिया जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर सभी सदस्य स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

फूलों की होली और प्रतियोगिताएं रहीं आकर्षण का केंद्र

गुलाल के स्थान पर फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी, जिससे पूरा हाल रंग-बिरंगी खुशबू से महक उठा। धुलेंडी उत्सव पर सभी महिलाएं पारंपरिक साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट धुलेंडी क्वीन और बेस्ट डांस जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उत्सव में अंतिम बाला शर्मा, वर्षा कानूनगो, गीता कानूनगो, लक्ष्मी शर्मा, रेणु भार्गव, अर्चना गुले, शोभा पालीवाल, रेखा मंडलोई, कृष्णा शर्मा, रेखा राठौड़, पूजा ठक्कर, कोमल कानूनगो, वर्षा सोनी, हिताक्षी गुरुव, रितु शर्मा, मेघा सोनी, पूजा सोनी एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!