सेंधवा

दिलीप अग्रवाल काका जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त

जनोदय पंच। सेंधवा-बड़वानी। जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सेंधवा निवासी दिलीप अग्रवाल काका को जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टीजनों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। दिलीप काका लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते आए हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की है।

काका की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता हरचरण सिंह भाटिया, नाना लाला बुध्देव, श्रवण मंगल, गिरधारी गोयल धनोरा, अरुण ठकर, विधायक मोटु सोलंकी, कय्यूम पटेल, पोरलाल खरते, सिलदार सोलंकी सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काका को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!