सेंधवा

सेंधवा: शासकीय उत्कृष्ट उमावि में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

सेंधवा, जनोदय पंच।सेंधवा। शासकीय उत्कृष्ट उमावि सेंधवा में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर बीईओ लोकेंद्र सोहनी, पार्षद ललीता शर्मा, सुनील शर्मा, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सभी बच्चों को इसका लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर शैक्षणिक वातावरण का आश्वासन दिया। समारोह के अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!