सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में 86 वर्षीय शांताबाई सुराना का नेत्रदान, दो जरूरतमंदों को मिलेगी रोशनी

सेंधवा। 20 नवंबर को दोपहर 2 30 बजे जवाहरगंज निवासी शांताबाई लालचंद जी सुराना उम्र 86 वर्ष का इलाज के बाद इंदौर से सेंधवा आने के समय निधन हो गया पुत्र प्रेमचंद सुराना ने माताजी के निधन के पश्चात मानव सेवा समिति सेंधवा के संचालक निलेश जैन से बात कर नेत्रदान की इच्छा जताई मानव सेवा समिति के निलेश जैन द्वारा तत्काल नारायणदास हॉस्पिटल के डाक्टर आकाश पालीवाल से संपर्क किया किंतु सेंधवा में किट नहीं होने से निलेश जैन ने बड़वानी के डॉ चक्रेश पहाड़िया ओर अजीत जैन से संपर्क किया उन्होंने सेंधवा के डॉ आकाश पालीवाल को राजपुर जाकर कीट उपलब्ध करवाया ओर डॉ आकाश पालीवाल ने अपनी टीम के साथ आकर शाम 7 30 बजे मृतक शांताबाई लालचंद सुराना के कार्निया निकाले गए यह कार्निया इंदौर के उ ा इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर को जायेगे जहा कार्निया 2 जरूरतमंद लोगों को लगाए जाएंगे इस अवसर पर मानव सेवा समिति के संचालक समाजसेवी निलेश जैन ने बताया कि समिति का यह 26 वा नेत्रदान था शांता बाई सुराना की आखों से दो लोगों की आखों की रोशनी मिलेगी सुराना परिवार द्वारा पर्यावरण बचाने की पहल करते हुवे लकडियो की जगह गोबर से बने कंडो से इको फेंडली अंतिम सस्कार कडो से सम्पन्न हुआ मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने शहर के सभी समाज प्रमुखों से अपील की हे समाज में किसी भी जगह गमी हो जाने पर उनके मोबाइल नंबर 9425094501 पर संपर्क करे हमारी टीम परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगी मानव सेवा समिति सेंधवा का इस वर्ष का यह तीसरा नेत्रदान हे आज इस अवसर पर प्रकाशचंद्र सुराणा, प्रेमचंद सुराणा, दिलीप सुराणा, पारस सुराणा, मितेश बोकाडिया, विवेक सुराणा, नमन सुराणा, चिरायु सुराणा भूषण जैन सौरभ अग्रवाल मानव सेवा समिति के निलेश जैन डॉ किन्शुक लालका महेंद्र परिहार पियूष शाह उपस्थित थे साथ ही नारायणदास हास्पीटल के डॉ आकाश पालीवाल रोहित आर्य बबलू चौधरी मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!