सेंधवा

सेंधवा डॉक्टर एसोसिएशन की सत्र 2026-27 हेतु कार्यकारिणी का गठन

सेंधवा, सेंधवा डॉक्टर एसोसिएशन की सत्र 2026 27 हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ. मयंक शर्मा अध्यक्ष, डॉ. सागर सराफ कोषाध्यक्ष एवं डॉ. अश्विन जैन सचिव सर्वसम्मति से चयनित किए गए। सर्वप्रथम डॉक्टर रोहन जैन सर्जन (बड़वानी) द्वारा सेंधवा डॉक्टर एसोसिएशन के लिए आनंदम हॉस्पिटल सेंधवा एवं सन फार्मा के माध्यम से एक CME आयोजित की गई जिसमें वर्तमान में किस-किस प्रकार से बिना चीर – फाड़ के सफलतम सर्जरी की जाती है से संबंधित समस्त जानकारियां दी गई। सेंधवा डॉक्टर्स एसोसिएशन की नवीन गठित कार्यकारिणी को समस्त डॉक्टर द्वारा बधाइयां दी गई। इस अवसर पर सेंधवा डॉक्टर्स एसोसिएशन ग्रुप के सभी सदस्य गण मौजूद थे। यह जानकारी ग्रुप के डॉ. किन्सुक ललका द्वारा दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!