सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में ‘उड़ान’ संस्था का गठन, घर-घर तक विभिन्न सेवाएं पहुंचाने की पहल

सेंधवा। शहर में पहली बार विभिन्न घरेलू एवं व्यक्तिगत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘उड़ान’ नामक संस्था का गठन किया गया है। इस संस्था की स्थापना अरुंधति महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा द्वारा की गई है। संस्था के माध्यम से शहरवासियों को घर पर ही भोजन, झाड़ू-पोछा, बर्तन, कपड़े धोने जैसी सेवाओं के साथ-साथ मेहंदी, महिलाओं का मेकअप, फेशियल, मसाज, लेडीज टेलर तथा स्वास्थ्यवर्धक स्प्राउट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस पहल को सराहनीय बताते हुए अरुंधति महिला मंडल की ओर से पूर्व अध्यक्ष निशा रमेश शर्मा द्वारा लक्ष्मी जयंत शर्मा का पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की संतोष, बबली, रेखा, कमला, पिंकी, अनुराधा, कविता, भारती, विमला शर्मा, आरती सहित अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की।




