सेंधवा में वैश्य समाज का होली मिलन महोत्सव आयोजित, भजन-गीतों और फूलों की होली के साथ मनाया उत्सव
होटल श्री पैलेस में वैश्य बंधुओं का होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति रही शामिल

जनोदय पंच। सेंधवा। शहर में 5 मार्च को होटल श्री पैलेस (श्री गार्डन) में वैश्य समाज द्वारा होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के सदस्य और मातृशक्ति शामिल हुईं। उत्सव का माहौल भजन, होली गीत और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी महालक्ष्मी माता के चित्र के समक्ष पूजन, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर राजेश गर्ग, मनीष मंडोवरा, प्रहलाद तायल, प्रेमचंद सुराणा, मनोज कानूनगो, चेतन सिंहल, नवल भूतड़ा, दीपक लालका, भूषण जैन, निलेश जैन, अंकित गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, अशोक एरन, अशोक जैन, ज्योति सोनी, लीना जैन, श्वेता जैन और रेखा गर्ग सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। पूजन के बाद संगीतमय भजनों और होली गीतों के साथ उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने उपस्थित वैश्य बंधुओं और मातृशक्ति का सुखे गुलाल से तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद भजन गायिका हितांशी गुरव और गायक जितेंद्र सैन द्वारा प्रस्तुत भजन और होली गीतों पर समाजजनों ने नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





