मालवा-निमाड़मुख्य खबरेसेंधवा

राजपुर जनपद के मोजाली खुर्द में विधायक श्री बरडे ने दी दो नई विद्युत डीपी की सौगात, बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़

मोजाली खुर्द के पटेल फल्या और अंजनबारा में नई विद्युत डीपी से मिलेगा सीधा लाभ

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के मोजाली खुर्द में विधायक श्याम बरडे ने पटेल फल्या और अंजनबारा में विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया। इनसे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और किसानों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलने की बात कही गई।


लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मोजाली खुर्द के पटेल फल्या एवं रेवज्या के अंजनबारा में विधायक श्याम बरडे ने विद्युत ट्रांसफार्मरों (डीपी) का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


 बिजली व्यवस्था में सुधार का दावा

इस अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने बताया कि इन विद्युत ट्रांसफार्मरों के स्थापित होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू और सुदृढ़ होगी, जिससे किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।


 विकास कार्य जारी रहने की बात

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों को इस सौगात के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


उपस्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जी रावत, जनपद सदस्य अकलसिह जी चौहान, रमेश जी डावर, योगेश जी शर्मा, चेतन जी राठौड़, कमलेश जी धनगर, सिताराम जी डावर, रुस्तम जी पटेल, सरपंच दशरथ जी सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!