सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में धार्मिक माहौल के बीच श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण, खंडा साहिब की स्थापना

सेंधवा नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने एबी रोड स्थित श्री गुरुद्वारा मार्ग पर नवनिर्मित श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सिख धर्म के पवित्र प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना भी की गई।

जनोदय पंच। सेंधवा नगर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बने श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। पुराने एबी रोड स्थित इस चौक पर सिख धर्म के पवित्र प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना की गई। कार्यक्रम में समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।


श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण

सेंधवा नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने एबी रोड स्थित श्री गुरुद्वारा मार्ग पर नवनिर्मित श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चौराहे पर सिखों के धार्मिक प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना की गई, जो सिख समाज के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बने इस चौक को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया। सेंधवा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बसंती बाई यादव द्वारा इस चौक का लोकार्पण किया गया।

धार्मिक आयोजन और अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का संचालन श्री गुरु सिंह सभा सेंधवा द्वारा किया गया, जिसमें सिख समाज के लोग, महिलाएं और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, भाजपा नेता विकास आर्य, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मोहन जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी उपस्थित रहे।

स्वागत, अरदास और लंगर

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। सिख समाज के अध्यक्ष अजीत सिंह खनूजा और सचिव विवेक छाबड़ा सहित समाज के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अरदास के साथ नवनिर्मित श्री गुरु नानक चौक पर स्थापित श्री खंडा साहिब का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख करतार सिंह राजपाल, दर्शन सिंह राजपाल, भजन सिंह, रणजीत सिंह और अमरजीत सिंह सेठी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरचरण सिंह भाटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विक्की छाबड़ा, अजयपालसिंह सेठी, सुनील छाबड़ा, गणेश राठौड़, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सुनील शर्मा, कृष्णा पालीवाल, मेद्या एकड़ीसहित सिख समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!