सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण, प्रशासन और पुलिस अलर्ट, सुरक्षा तैयारियां तेज, जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

जनोदय पंच। सेंधवा में रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।


संयुक्त निरीक्षण

सेंधवा। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। आशीष सिंह, अजय वाघमारे, राहुल सोलंकी, दिनेश सिंह कुशवाह, मधु चौधरी, गोकुल कुशवाह उपस्थित रहे।

व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान संकरी गलियों, ऊंचे भवनों और संवेदनशील स्थानों का अवलोकन किया गया। साफ-सफाई, बिजली तार, गड्ढों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन से निर्धारित मार्ग का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!