सेन्धवा; सर्व महाराष्ट्रीयन समाज के तत्वावधान में कीर्तन कार्यक्रम,मराठा समाजजनों से सहयोग व सहभागिता की अपील

सेन्धवा; सर्व महाराष्ट्रीयन समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कीर्तन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन सर्व महाराष्ट्र समाज के तत्वावधान से किया जा रहा है।
इसी कार्यम में मराठा समाज द्वारा अपने समाज की ओर से सहयोग प्रदान करने हेतु महाराष्ट्रीयन समाज मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी सदस्य अपने पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा अपने आसपास के रिश्तेदारों एवं परिचितों को भी आमंत्रित करेंगे, ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम के संचालन हेतु समाज द्वारा वालंटियर टीम का गठन भी किया गया है, जिसकी सूची आयोजन समिति को सौंपी जाएगी।

बैठक में महाराष्ट्र समाज के प्रवक्ता एवं सदस्य मनोज मराठे सहित सर्वश्री डॉ. सचीन सोनवणे, घनश्याम पाटिल, सुनील जाधव, लक्ष्मीकांत पवार, दिलीप सोनवणे, रोहित जाधव, विजय सोनवणे, एकनाथ सोनवणे एवं समीर सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



