सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा से किसान जन आंदोलन यात्रा का ऐलान 16 जनवरी को, मंडी से होगी शुरुआत

फसलों के समर्थन मूल्य और मंडी अव्यवस्थाओं को लेकर किसान कांग्रेस की सर्वसम्मत बैठक

जनोदय पंच। सेंधवा। किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, फसलों के उचित समर्थन मूल्य, मंडियों में अव्यवस्थाओं एवं किसान हितों की अनदेखी के खिलाफ किसान जन आंदोलन यात्रा निकालने का निर्णय किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में तय निर्णय अनुसार किसान कांग्रेस जिला बड़वानी के नेतृत्व में किसान जन आंदोलन यात्रा की शुरुआत कल 16 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः कृषि उपज मंडी, सेंधवा से की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य जिले के किसानों एवं आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

शांतिपूर्ण जनजागरूकता अभि

यान

यात्रा के दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरूकता अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने जिले के समस्त किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान जन आंदोलन यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में सिलदार सोलंकी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला बड़वानी, राजेन्द्र गाडवे, अध्यक्ष सेंधवा कांग्रेस कमिटी, अजय द्विवेदी अध्यक्ष वरला कांग्रेस कमिटी, किसान कांग्रेस सेंधवा विधानसभा अध्यक्ष खूमसिंह कन्नौजे, गजेंद्र सोलंकी, शोभाराम पटेल, चारों ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम आर्य धनोरा, भाईदास टोकरे सेंधवा, राणा नरगावे वरला, मुकेश पटेल धवली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान जन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!