सेंधवामुख्य खबरे

महावीर जन्म कल्याणक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

अभिषेक, शांतिधारा, भजन एवं शोभायात्रा के साथ धार्मिक वातावरण हुआ भक्तिमय

सेंधवा के मैकेनिक नगर स्थित जैन दिगंबर चौत्यालय में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समाजजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे भगवान महावीर के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जिसे योगेश पाटनी, अशोक पाटनी और आशीष जैन द्वारा विधि-विधान से संपन्न किया गया। इसके बाद श्रीजी की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भजन प्रस्तुति से सजा आयोजन:
जैन प्रबुद्ध मंच से जुड़ी महिला मंडल की जिला अध्यक्ष एवं समाज की सचिव सोनम जैन के नेतृत्व में महिला मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।

समाजजनों की रही सक्रिय सहभागिता
आयोजन में समाज के रत्नेश जैन, चिंटू जैन, पारस जैन, काव्यांश जैन, योगिता जैन, ममता जैन, मोनिका जैन, प्रियल जैन, नेहा जैन और निर्मला जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान महावीर के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!