सेंधवा के धनोरा सेक्टर में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, रैली से नशा मुक्ति का संदेश

जनोदय न्यूज। सेंधवा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला बड़वानी ब्लॉक सेंधवा के सेक्टर धनोरा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था मधुकर लक्ष्य सेवा समिति सेंधवा के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनोराके माध्यम से ग्राम धनोरा के मुर्स्या फलिया के रैली के माध्यम से जन जागरण एवं परिवार संपर्क किया गया। ग्राम वासियों को ब्लॉक समन्वयक दारासिंग चौहान ने ग्राम चौपाल बैठक कर नशा मुक्ति,शिक्षा,व्यसन मुक्त समाज के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई नशे से होने वाले नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं को शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु खेल गतिविधि का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में नव अंकुर संस्था के अध्यक्ष निलेश बिंड़वई द्वाराअपने परिसर में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रा मवासी,महिला बच्चे उपस्थित थे ।आभार प्रस्फुटन समित के अध्यक्ष भायला सेनानी जी द्वारा किया गया ।



