सेंधवा

सेंधवा में बैकुंठ चौदस पर पहली बार आयोजित हो रही पालकी यात्रा, शाम 5 बजे से श्री राजराजेश्वर मंदिर से शुरू होगी यात्रा

हिंदू समाज सेवा समिति और सकल हिंदू समाज सेंधवा के तत्वावधान में कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चौदस पर भव्य पालकी यात्रा का आयोजन, 

सेंधवा;  कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चौदस मंगलवार को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। इस दिन को लेकर हिंदू समाज सेवा समिति और सकल हिंदू समाज सेंधवा ने एक ऐतिहासिक और भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा विशेष रूप से श्री राजराजेश्वर मंदिर से शुरू होकर, श्री सत्यनारायण मंदिर तक जाएगी, जहां भगवान श्री हरि से मिलन का आयोजन होगा।

शाम 5 बजे से शुरू होगा आयोजन

यात्रा का शुभारंभ श्री राजराजेश्वर मंदिर के प्रांगण से शाम 5 बजे किया जाएगा। समिति ने सभी बड़वानी वासियों से अपील की है कि वे अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालकर इस यात्रा में भाग लें और यात्रा को सफल बनाएं।

समिति ने सभी सनातनी बंधुओं से निवेदन किया है कि वे इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे एक ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा का हिस्सा बनाएं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!