सेंधवामुख्य खबरे

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले पानसेमल विधायक श्याम बरडे, विकास कार्यों और जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

पानसेमल। पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने मंगलवार को भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक बरडे ने पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की प्राथमिकताओं को रखते हुए समाधान की दिशा में सार्थक पहल की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया और संबंधित कार्यों पर आगे उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। भेंट के बाद विधायक श्याम बरडे ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए स्नेह, आत्मीयता और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!