आगामी त्यौहार शिवाजी जयंती, रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

निवाली। प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर निर्देशन में एवं एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी द्वारा थाना निवाली परिसर में आगामी त्यौहार शिवाजी जयंती, रमजान के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कस्बे के वरिष्ठ नागरिकगण, शांति समिति के सदस्य एवं महाराष्ट्रीयन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रस्तावित जुलूस के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मस्जिद के सामने किसी भी प्रकार का गीत-संगीत न बजाने के निर्देश दिए गए। जुलूस की समय-सारणी, मार्ग एवं व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त बैठक में नायब तहसीलदार अर्चना गिरवाल, थाना प्रभारी, थाना स्टाफ एवं लगभग 30 सदस्यगण उपस्थित रहे।



