सेंधवा

सेंधवा: ग्राम गुड़ा आमली फल्या में पुलिया निर्माण की मांग विधानसभा तक पहुँची, याचिका स्वीकार

सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ा आमली फल्या में पुलिया निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब विधानसभा तक पहुँच गई है। क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में याचिका प्रस्तुत की। यह मुद्दा बरसात के दौरान आवागमन में आने वाली कठिनाइयों और ग्रामीणों की दैनिक परेशानी से जुड़ा हुआ है।

विधायक ने बताया कि पुलिया निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा याचिका स्वीकार कर लिए जाने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे अब इस मुद्दे पर आगे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र के जनहित से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!