सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में त्रिवेणी धाम के संतों के सानिध्य में कल मनाया जाएगा फाग उत्सव

फाग भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु, महाआरती के बाद गुरु आशीर्वचन और दोपहर में महाप्रसादी

 जनोदय पंचसेंधवा। फाल्गुन का महीना आते ही फाग उत्सवों के रंग में शहर सराबोर होने को तैयार है। प्रत्येक वर्ष रामानंद सम्प्रदाय के प्रमुख पीठ त्रिवेणी धाम राजस्थान के पीठाधीश्वर एवं उनके साथ आए संतों के सानिध्य में मनाया जाने वाला फाग उत्सव शहर के नारायणदास अस्पताल में शुक्रवार को एकादशी पर धूमधाम से मनाया जाएगा।

परंपरा अनुसार होता है आयोजन

त्रिवेणी धाम शिष्य मंडल सेंधवा से मिली जानकारी के अनुसार, फाल्गुन के महीने में परंपरा अनुसार त्रिवेणी धाम के संतों के सानिध्य में फाग उत्सव का आयोजन होता आया है। यह परंपरा रामानंदाचार्य सम्प्रदाय के विश्व प्रसिद्ध जगदगुरु पद्मश्री विभूषित साकेत वासी त्रिवेणी धाम राजस्थान के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 नारायणदास महाराज एवं उनके सेंधवा के शिष्यों द्वारा शुरू की थी। इसके बाद निरंतर यह परंपरा चली आ रही है।

सुबह दर्शन, नाम दीक्षा और फिर फाग उत्सव होगा

वर्तमान त्रिवेणी धाम पीठाधीश्वर खोजी जी द्वाराचार्य श्री श्री 1008 राम रिछपालदास महाराज व उनके साथ आए संतों द्वारा इस वर्ष भी शुक्रवार एकादशी पर फाग उत्सव शहर के नारायणदास अस्पताल परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महाराज भक्तों को दर्शन व नाम दीक्षा देंगे। इसके बाद 11 बजे संतों के सानिध्य में फाग उत्सव शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु फाग भजनों पर झूमते हुए जमकर होरी खेलेंगे। फिर महाआरती के बाद गुरु आशीर्वचन होगा। इसके बाद दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन होगा।

आपको बता दें, रामानंद सम्प्रदाय की गुरु परंपरा अंतर्गत ब्रह्म पीठ डाकोर धाम व खोजी द्वाराचार्य काठिया परिवार के आचार्य पद पर रहते हुए संत श्री नारायणदास महाराज ने लोक कल्याणार्थ पूरे देश में अनेक कार्य किए, जिसके चलते उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया जा चुका है। महाराज के बाद अब वर्तमान में त्रिवेणी धाम खोजी जी द्वाराचार्य पीठ पर उनके परम शिष्य श्री श्री 1008 राम रिछपालदास महाराज विराजमान हैं। त्रिवेणी पीठ के बड़ी संख्या में शिष्य पूरे भारत सहित सेंधवा में मौजूद हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!