सेंधवा कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां जोरों पर है। विगत एक पखवाड़े से वाद्य यंत्रों के साथ कदमताल करते एनसीसी कैडेट्स का मनमोहक दृश्य देखने वालों को आकर्षित कर रहा है।एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए ड्रिल, ध्वजारोहण व मार्च पास्ट जैसी गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं।

इस हेतु आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में जहाँ पर परेड होना वहाँ आस पास साफ सफाई की गई एवं पानी का छिड़काव किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है। परेड का नेतृत्व सीनियर कैडेट राकेश आवासे, राजेश तरोले, मांगीलाल डुडुवे सहित गणेश नरगवे करेंगे। इसे लेकर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर संजय चौहान ने बताया।




