सेंधवामुख्य खबरे

लोक शिक्षण संचनालय टीम ने पीएम श्री स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

निवाली ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर दिए गए सुझाव

जनोदय पंच। निवाली-सेंधवा। निवाली ब्लॉक में पीएम श्री विद्यालयों का लोक शिक्षण संचनालय टीम ने औचक निरीक्षण किया। सहायक संचालक सुश्री अशिता नागर, सुश्री भारतीय पंवार और श्री जादू सिंह परमार ने पीएम श्री हाई स्कूल चाटली में कक्षाओं, लैब, स्वच्छता, जल व्यवस्था व आईटी व्यवस्था का अवलोकन किया।

बड़वानी जिले में कई विद्यालयों को पीएम श्री का दर्जा दिया गया है। इसके तहत शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में सहायक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर शिक्षा स्तर में सुधार किया जा रहा है। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचनालय से सहायक संचालक सुश्री अशिता नागर, पीपल्स संस्था से सुश्री भारतीय पंवार तथा जिला शिक्षा कार्यालय से सहायक संचालक एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री जादू सिंह परमार द्वारा निवाली ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

पीएम श्री हाई स्कूल चाटली में कक्षाओं का अवलोकन

औचक निरीक्षण के दौरान निवाली ब्लॉक की पीएम श्री हाई स्कूल चाटली में व्यवस्थाओं को देखा गया। सुश्री अशिता नागर ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्तर दिया। पीपल संस्था की नागर मैडम ने हिंदी के प्रश्नों को लिखने, याद करने और अभ्यास से संबंधित सलाह भी दी।

लैब, आईटी और जल-शौचालय व्यवस्था पर निर्देश

निरीक्षण दल ने भौतिक लेब, रसायन, बायो लैब के साथ-साथ आईटी लैब का निरीक्षण किया। टीम ने बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय और जल व्यवस्था के अंतर्गत कुछ आंशिक त्रुटियों को सुधारने के निर्देश दिए। श्री परमार ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव श्री निधि केशरवानी जी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम श्री शासकीय विद्यालय का महत्व सभी विद्यालयों में जाकर बताया जाएगा।

स्टाफ ने करवाई व्यवस्थाओं की जानकारी

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शारदा जाधव के नेतृत्व में टीम के आगमन पर स्वागत किया गया। शिक्षक अंरविंद सोलंकी, विज्ञान शिक्षक गुच्छा ब्राह्मने, वरिष्ठ अध्यापक बंसीलाल नरगाँवे तथा आईटी शिक्षक हार्दिक सोनी ने आईटी लैब का अवलोकन निरीक्षण दल को करवाया। वरिष्ठ शिक्षक मनोज मराठे ने जल व्यवस्था, पर्यावरण व्यवस्था, पेड़-पौधों तथा खेल मैदान का अवलोकन करवाया।
निरीक्षण दल ने छात्राओं से संगीता गुप्ता मेडम के हिंदी कालखंड में रस और छंद के प्रश्न पूछे। साथ ही छात्रों को व्यवस्थित साफ-सफाई, बालों की कटिंग, विद्यालय का आइडेंटी कार्ड हमेशा साथ रखने तथा नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कार्यालय और स्टाफ रूम की व्यवस्था पर सुझाव

निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय के कार्यालय, स्टाफ रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। वरिष्ठ शिक्षक चंपालाल कनोजे, संतोष मुलेवा और शैलेंद्र सोनी द्वारा स्टाफ भवन कार्यालय का अवलोकन करवाया गया। निरीक्षण दल ने कार्यालय और स्टाफ रूम में व्यवस्था को अधिक सुचारू रूप से करने के संबंध में निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!