सेंधवा

सेंधवा में मतदाता सूची का प्रकाशन, वार्ड 2 के बूथ 35–36 पर हुई प्रक्रिया पूरी

सेंधवा शहर के वार्ड क्रमांक 2 में शनिवार को बूथ क्रमांक 35 एवं 36 पर मतदाता सूची का औपचारिक प्रकाशन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों बूथों पर वार्ड के मतदाताओं की उपस्थिति में सूची प्रदर्शित की गई, ताकि नागरिक अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कर सकें। इस दौरान पारदर्शिता और जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यक्रम में सुनील शर्मा, प्रतिक खंडेलवाल, बीएलओ दीपक कर्मा, सुरेश सेनानी सहित बड़ी संख्या में महिला मतदाता उपस्थित रहीं। उपस्थित नागरिकों को सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपने विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!