सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका को किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा शहर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है तथा घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालिका के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।*

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ला द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बबर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 14 मार्च 2026 को फरियादी निवासी सेंधवा द्वारा थाना सेंधवा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने गंभीरता से मामला लेते हुए धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सेंधवा शहर द्वारा एक विशेष सर्च टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बालिका की गतिविधियों का पता लगाया गया।
साइबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बालिका को ढूंढ कर सुरक्षित बरामद कर लिया तथा मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी*
1.कासिम पिता कालु पठान, उम्र 24 वर्ष, निवासी टैगोर बेड़ी सेंधवा, हाल मुकाम जोगवाड़ा रोड सेंधवा,
2.अमन पिता आसिफ बेग, उम्र 20 वर्ष, निवासी जोगवाड़ा रोड सेंधवा,
3.सलमा उर्फ सुनीता पति कालु पठान, उम्र 45 वर्ष, निवासी टैगोर बेड़ी सेंधवा कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने एवं बालिका के बयान दर्ज करने के पश्चात उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सेंधवा पुलिस की सराहना की।

सराहनीय भूमिका
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में
उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार,
सहायक उपनिरीक्षक संजय पाटीदार,
प्रधान आरक्षक अश्विन शर्मा,
आरक्षक नीरज डांगरे, श्यामगुण मिश्रा, रेवाराम अछाले,
महिला आरक्षक ललिता सोलंकी तथा
साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक रितेश खत्री एवं प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!