सेंधवा
सेंधवा में आरएस डॉयमंड इंदौर का फाग उत्सव, फूलों और गुलाल से खेली होली
राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने बांधा समां, सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा आयोजन

सेंधवा में गुरुवार को आरएस डॉयमंड इंदौर की ओर से फाग उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने गुलाल और फूलों की होली खेलकर पारंपरिक अंदाज में पर्व का आनंद लिया। पूरे आयोजन में रंग, संगीत और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।
उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण स्वरूप में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। राधा की भूमिका रुचिका कोठारी ने निभाई, जबकि कृष्ण के रूप में रीना गर्ग ने प्रस्तुति दी। दोनों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति और पारंपरिक परिधान ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

कार्यक्रम में रेखा गर्ग, अर्चना सिव्हल, आरती मंगल, पूजा अग्रवाल, सीमा गोयल, आरती गोयल, बिना जैन, नेहा लढ़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

फाग उत्सव के इस आयोजन में पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली पर्व की उमंग और उत्साह देखने को मिला।



