सेंधवा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना, गीत-कविता और आरती के साथ हुआ आयोजन

जनोदय पंच सेंधवा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, सेंधवा में मां सरस्वती का पूजन किया गया। बसंत पंचमी के उत्सव पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रसाद लाया गया। सभी बच्चों में बसंत उत्सव का खुशी का माहौल दिख रहा था। मोनिका गोयल, निकिता राठौड़, रूपाली गोरे, मीनाक्षी पाटिल द्वारा सरस्वती वंदना बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत दी गई एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। राजवीर द्वारा गीत, शायरा द्वारा “देश मेरा सबसे प्यारा” कविता की प्रस्तुति दी गई। अंत में मां सरस्वती की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश त्रिवेदी द्वारा किया गया।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, सेंधवा में मां सरस्वती का पूजन किया गया। बसंत पंचमी के उत्सव पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रसाद लाया गया। सभी बच्चों में बसंत उत्सव का खुशी का माहौल दिख रहा था। मोनिका गोयल, निकिता राठौड़, रूपाली गोरे, मीनाक्षी पाटिल द्वारा सरस्वती वंदना बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत दी गई एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। राजवीर द्वारा गीत, शायरा द्वारा “देश मेरा सबसे प्यारा” कविता की प्रस्तुति दी गई। अंत में मां सरस्वती की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश त्रिवेदी द्वारा किया गया।



