सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे

सेंधवा; शिवरात्रि पर्व पर राजराजेश्वर मंदिर पहुंचीं समिति अध्यक्ष यादव, 17 फरवरी भंडारे को लेकर अपील

जनोदय पंच। सेंधवा। नगरपालिका अध्यक्ष एवं श्री राजराजेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने शिवरात्रि पर्व के तहत शनिवार को किला परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की।
अध्यक्ष यादव ने शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 17 फरवरी को आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर श्री राजराजेश्वर सेवा समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव लिए और आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। समिति अध्यक्ष यादव ने नगरवासियों से अपील की कि वे भंडारा आयोजन में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करें और शिवरात्रि पर्व को श्रद्धा के साथ मनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!