सेंधवा

सेंधवा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान पखवाड़ा, शासकीय महाविद्यालय में सेमिनार

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सेंधवा द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित किया गया।

 जनोदय पंच। सेंधवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सेंधवा द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को शासकीय महाविद्यालय सेंधवा में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की शुरुआत मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

अभियान की जानकारी

सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र शर्मा ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना है। अभियान के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, रोजगार और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा रहा है।

विकास में जनभागीदारी पर जोर

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि जब तक गांव सशक्त नहीं होंगे, तब तक प्रदेश और देश का विकास अधूरा रहेगा। जनभागीदारी, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता इस योजना की आत्मा है।

           कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

उपस्थिति और संचालन

इस अवसर पर नवांकुर संस्था और ग्राम प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, अतिथि मनोज कुलकर्णी, भायला सैनानी, विकासखंड समन्वयक दारासिंह चौहान, मेंटर्स कांतिलाल सैनानी, डॉ. राहुल सूर्यवंशी, संध्या भावसार, डॉ. अनूप कुमार जमरे, जगदीश यादव सहित एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी शांतिलाल नरगावे, पवन जाधव, सोमा खोटे, उज्ज्वल भावसार, चंदन मालवीय, विकास बर्डे, राजेन्द्र गेंदरे, अर्चना भालेराव, शबनम शेख, सुरेश बड़ोले, जितेंद्र आंबेकर, अनिता नावड़े, सुरमल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल सूर्यवंशी ने किया, जबकि आभार डॉ. अनूप कुमार जमरे ने माना।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!