सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा, विकास आर्य ने बताया दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट

जनोदय पंच। सेंधवा। देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य के निवास पर एकत्रित होकर देखा गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बजट के प्रत्येक प्रावधान को गंभीरता से सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट की सराहना की।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “आत्मनिर्भर भारत” की परिकल्पना को साकार करने वाला है। बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के हित में किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट पूरी तरह से जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी है। बजट में मध्यम वर्ग को राहत, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, किसानों की आय बढ़ाने के उपाय तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को मजबूत करता है।


इस अवसर पर बजट का सीधा प्रसारण देखने के लिए राहुल पवार, गणेश राठौड़, विवेक छाबड़ा, विजय स्वामी, प्रकाश निकुम, संजय चौधरी, दुर्गेश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने बजट की सराहना करते हुए इसे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!