सेंधवा
सेंधवा। माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन

सेंधवा। अग्रवाल कॉलोनी स्थित चैतन्य शिव मंदिर परिसर में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक गीतों एवं फाग के साथ आनंदपूर्वक उत्सव मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सपना भूतड़ा ने की। इस अवसर पर *संध्या मंडोवरा – सचिव, किरण बियाणी – कोषाध्यक्ष सहित माहेश्वरी समाज की महिला संगठन की सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंग-बिरंगे गुलाल के साथ फाग गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा। अंत में सभी के लिए प्रसाद एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।




